शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. COVID-19 : Madhya Pradesh sets national record as over 16.41 lakh take vaccines on single day
Written By
Last Updated : सोमवार, 21 जून 2021 (23:42 IST)

Coronavirus Vaccination India: वैक्सीनेशन में इंदौर ने रचा नया इतिहास, मप्र में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक टीके लगे

Coronavirus Vaccination India: वैक्सीनेशन में इंदौर ने रचा नया इतिहास, मप्र में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक टीके लगे - COVID-19 : Madhya Pradesh sets national record as over 16.41 lakh take vaccines on single day
इंदौर/ भोपाल। आज वैक्सीनेशन के महाभियान में इंदौर ने इतिहास रच दिया। इंदौर एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला देश का पहला जिला बन गया। जिले में 1 दिन में 2 लाख 12 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।
 
मप्र में 15 लाख टीके लगे : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि सोमवार से शुरू किए गए टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 लाख टीके के लक्ष्य के मुकाबले 15 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए, जो एक रिकॉर्ड है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पूरे देश में किए गए कुल टीकाकरण का 20 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के निरंतर प्रयासों और प्रदेश के जनभागीदारी मॉडल से टीकाकरण अभियान को अपार सफलता मिली है। प्रदेश में 15 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया जो कि देश में किए गए कुल टीकाकरण का लगभग 20 प्रतिशत है। 
 
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके द्वारा राज्यों को नि:शुल्क टीके देने के निर्णय से टीकाकरण महाअभियान सफल हुआ है। टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से अव्वल रहा है। सभी को धन्यवाद।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। टीकाकरण अभियान 21 जून के बाद भी जारी रहेगा। कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने के अभियान में एक लाख से अधिक पंजीकृत कोरोना स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के तहत प्रदेश में सात हजार केंद्रों पर 35 हजार कर्मचारी तैनात किए गये थे। मुख्यमंत्री चौहान सहित प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, एवं भाजपा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए सोमवार को सक्रिय रहे। प्रदेश सरकार ने टीकाकरण के लिए सोमवार को 19 लाख टीके उपलब्ध कराए थे।