शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. महाराष्ट्र: ठाणे में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की Covid 19 हुई जांच
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (20:07 IST)

महाराष्ट्र: ठाणे में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की Covid 19 की हुई जांच

Coronavirus | महाराष्ट्र: ठाणे में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की Covid 19 हुई जांच
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अब तक 10.15 लाख लोगों की कोरोनावायरस संक्रमण की जांच की जा चुकी है और इनमें से 8 लाख से अधिक लोग संक्रमित नहीं पाए गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को संक्रमण के 959 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 से 39 मरीजों की मौत हो गई जिससे यहां संक्रमण से मृतकों की संख्या 4,913 पर पहुंच गई। जिले में अभी कोविड-19 के 14,548 मरीज उपचाराधीन हैं। 
(भाषा)