सम्बंधित जानकारी
- 8 राज्यों को छोड़ हर राज्य में बढ़े कोरोनावायरस के सक्रिय मामले
- Lockdown में ढील के बाद औरंगाबाद में कैदियों ने बुनीं 2000 साड़ियां
- Rajasthan Coronavirus update: संक्रमण के 633 नए मामले, 14646 रोगी उपचाराधीन
- सजन रे झूठ मत बोलो.... ‘पॉजिटिव होना कोई बदनामी नहीं’
- खुशखबर, देश में 25 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोनावायरस को हराया
US में कोरोनावायरस से 1000 से अधिक कैदियों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) से अब तक 1000 से अधिक कैदियों की मौत हो चुकी है।
द अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एसीएलयू ने ट्वीट कर कहा कि देशभर के जेलों कोविड-19 (Covid-19) से मरने वाले कैदियों की संख्या आज 1000 तक पहुंच गई। देश के 10 कारागारों में कोरोना का प्रकोप है।
एसीएलयू ने कहा कि कैदियों की मौत की संख्या में वृद्धि अमेरिकी न्याय प्रणाली और सामूहिक उत्पीड़न का परिणाम है, जिसके कारण मौजूदा समय 20 लाख से अधिक लोग सलाखों में हैं। (वार्ता)
