सम्बंधित जानकारी
- 46 दिन बाद देश में 3,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 17,000 के करीब एक्टिव मरीज
- देश में कोविड-19 के 2,927 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16000 के पार
- असम में कोरोना से 1347 लोगों की मौत, देश में फिर घटे कोरोना के एक्टिव मरीज
- बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 10 दिन में मिले 18456 नए संक्रमित, 456 की मौत
- कोरोना वापसी की आहट, 9 दिन में 15,929 संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 15,000 पार
कोरोना की चिंताजनक रफ्तार, एक्टिव मरीजों की संख्या 17800 पार
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,337 नए मामले सामने आए, 2496 रिकवर हुए और 60 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार जारी आंकड़ों के अनुसार, 4 करोड़, 25 लाख 30 हजार 622 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं 5 लाख 23 हजार 753 लोग काल के गाल में समा गए। देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 821 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.04 प्रतिशत लोगों का इलाज चल रहा है। 1.22 प्रतिशत लोक करोना की वजह से मारे जा चुके हैं।
Delhi में लगातार 7वें दिन 1000 से अधिक Corona मरीज मिले। पिछले 24 घंटों में 1490 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 2 ने तोड़ा दम। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 5000 के पार निकल गया। केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
