देश में कोविड-19 के 18,987 नए मामले, 98.07% मरीजों ने दी कोरोना का मात
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,987 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख 20 हजार 730 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.07 प्रतिशत हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 246 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,435 हो गई। अभी तक कुल 3 करोड़ 33 लाख 62 हजार 709 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,06,586 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1067 की कमी दर्ज की गई।
India reports 18,987 new #COVID cases, 19,808 recoveries and 246 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry.
— ANI (@ANI) October 14, 2021
Total cases: 3,40,20,730
Active cases: 2,06,586
Total recoveries: 3,33,62,709
Death toll: 4,51,435
Total Vaccination: 96,82,20,997 (35,66,347 in last 24 hrs) pic.twitter.com/2QcSqFPfzn
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,76,64,525 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,01,083 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 96.82 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

