सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में एक दिन में कोरोना से 65 हजार ठीक, मृतकों की संख्या भी 65000 पार
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में Corona से 6 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 694 हुई
- Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के रिकॉर्ड 1466 नए मामले , 13 और लोगों की मौत
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्य प्रदेश में Corona के 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत
- UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में Corona के 5061 नए मामले, 63 और लोगों की मौत
देश में कोविड-19 के 69,921 नए मामले, 36.91 लाख संक्रमित
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई।
मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है। इसके अनुसार देश में संक्रमण से मृत्यु दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी है।
आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 7,85,996 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 21.29 फीसदी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिसमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई।
पिछले 24 घंटे में कुल 819 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 52, पंजाब में 49, मध्य प्रदेश में 20, दिल्ली में 18, गुजरात में 14, राजस्थान में 13, उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई। वहीं असम, ओडिशा और त्रिपुरा में 10-10 लोगों की मौत हुई।
गोवा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में 9-9 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आठ, हरियाणा, झारखंड, केरल और पुडुचेरी में 7-7 लोगों की मौत हुई। बिहार और चंडीगढ़ में 4-4 और हिमाचल प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई जबकि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक व्यक्ति की मौत हुई।
देश में अब तक 65,228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे ज्यादा 24,583 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 7,322, कर्नाटक में 5,702, दिल्ली में 4,444, आंध्र प्रदेश में 3,969, उत्तर प्रदेश में 3,486, पश्चिम बंगाल में 3,228, गुजरात में 3,020 और पंजाब में 1,453 लोगों की मौत हुई।
अब तक मध्य प्रदेश में कोविड-19 से 1,394 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजस्थान में 1,056, तेलंगाना में 836, जम्मू-कश्मीर में 703, हरियाणा में 689, बिहार में 582, ओडिशा में 492, झारखंड में 417, असम में 306, केरल में 294, छत्तीसगढ़ में 277 और उत्तराखंड में 269 लोगों की मौत हुई।
