सम्बंधित जानकारी
- Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के रिकॉर्ड 1466 नए मामले, 3 और लोगों की मौत
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्य प्रदेश में Corona के 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत
- UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में Corona के 5061 नए मामले, 63 और लोगों की मौत
- दिल्ली में बढ़े Corona मामले, नहीं हो रहा सुरक्षा नियमों का पालन
- महामारी के काल में 21 दिनी मेडिटेशन चैलेंज कार्यक्रम
Bihar Coronavirus Update : बिहार में Corona से 6 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 694 हुई
पटना। बिहार के 5 जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 6 लोगों की मौत होने से राज्य में ऐसे मृतकों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है। इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 162 लोग जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि कोरोना संक्रमण से सराण जिले में दो तथा बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर और पटना में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।
इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 162 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं भागलपुर में 48, गया में 42, रोहतास में 31, नालंदा में 29, मंगेर में 28, मुजफ्फरपुर में 27, भोजपुर और वैशाली में 25-25, सारण में 24, पूर्वी चंपारण में 23, बेगूसराय और समस्तीपुर में 22-22, दरभंगा में 19, सीवान और पश्चिम चंपारण 15-15, नवादा में 13 तथा अररिया में 10 पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है।
इसी तरह कैमूर और सीतामढ़ी में नौ-नौ, कटिहार और खगड़िया में आठ-आठ, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, मधेपुरा और सुपौल में सात-सात, जमुई, किशनगंज और मधुबनी में छह-छह, अरवल, बांका और पूर्णिया में पांच-पांच, लखीसराय में चार, शेखपुरा में तीन, गोपालगंज और सहरसा में दो-दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।(वार्ता)
