सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में मास्क नहीं लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- बड़ी खबर, महाराष्ट्र में 3 महीने बाद Corona के 6000 नए मामले
- COVID-19 : अफ्रीका में Corona से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार
- COVID-19 : अमरावती में इसलिए बढ़ रही Corona संक्रमितों की संख्या, स्वास्थ्य अधिकारी ने किया खुलासा...
- फिर तेज हुई कोविड-19 की रफ्तार, 19 दिन बाद कोरोना के 13000 से ज्यादा नए मामले
केरल, महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वालों की Corona संबंधी निगरानी की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री
बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र एवं केरल से कर्नाटक आने वाले लोगों की करीबी निगरानी की जाएगी और सीमा स्थित जिलों में विशेष सावधानी बरती जाएगी।
मंत्री ने कर्नाटक में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका को खारिज नहीं किया और लोगों को किसी तरह की लापरवही नहीं करने को लेकर सावधान किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है।
केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए सुधाकर ने कहा, मैंने गृहमंत्री और सभी सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है और कल उनके साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक करूंगा। सीमा से सटे जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।(भाषा)
