1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Death toll from coronavirus in Africa crosses 1 lakh

COVID-19 : अफ्रीका में Corona से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार

Coronavirus
नैरोबी (केन्या)। अफ्रीका में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 1,00,000 के पार हो गई है। जिस महाद्वीप की प्रशंसा इस महामारी के खिलाफ उसकी शुरूआती प्रतिक्रिया के लिए की गई थी वह अब इस वायरस के फिर से उभरने से संघर्ष करता दिख रहा है और यहां मेडिकल ऑक्सीजन की अक्सर कमी हो रही है।

करीब 1.3 अरब आबादी वाले 54 देशों के इस महाद्वीप में कोविड-19 टीकों की बड़े पैमाने पर आपूर्ति न के बराबर है और दक्षिण अफ्रीका में वायरस का नया प्रकार टीकाकरण के प्रयासों को चुनौती दे रहा है।
 
स्वास्थ्य अधिकारी अब मृतक संख्या में बढ़ोतरी की जानकारी दे रहे हैं। इन्होंने पिछले साल तब राहत की सांस ली थी, जब अफ्रीकी देशों में कोविड-19 से अधिक संख्या में मौतें नहीं हुई थीं।(भाषा) 
अगला लेख
COVID-19 : अमरावती में इसलिए बढ़ रही Corona संक्रमितों की संख्या, स्वास्थ्य अधिकारी ने किया खुलासा...