sawan somwar

Corona virus: भारत में भी बढ़े कोरोना वायरस संक्रमित, 195 नागरिकों में 32 विदेशी

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (11:30 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 195 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इनमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
ALSO READ: Corona Live Updates : महिला को महंगा पड़ा बेटे की ट्रेवल हिस्ट्री छुपाना, रेलवे ने किया सस्पेंड
मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी 171 मामले हैं। इसके अलावा 20 लोग वे हैं, जो ठीक हो गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है।
 
दिल्ली में अभी तक 1 विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, वहीं उत्तरप्रदेश में भी 1 विदेशी सहित 19 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 3 विदेशियों समेत 47 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में 2 विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं।
ALSO READ: Corona virus: फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द कीं
कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर 4 हो गई है। तेलंगाना में 9 विदेशियों समेत 16 मामले सामने आए हैं।
 
राजस्थान में 2 विदेशियों समेत 7 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु में 3 मामले सामने आए हैं, वहीं आंध्रप्रदेश में 2 लोग इससे संक्रमित हैं। ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब में 1-1 मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अगला लेख