1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona virus effects: 8 trains canceled due to lack of passengers

Corona virus effects: यात्रियों की कमी के चलते 8 ट्रेंने निरस्त

Corona virus
रतलाम। जानलेवा कोरोना वायरस ने भारतीय रेलवे को भी नहीं छोड़ा है। कोरोना के संक्रमण के कारण कई ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है। यात्रियों की कमी को देखते हुए रतलाम मंडल से होकर जाने वाली 8 रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया है।
 
निरस्त की गई रेलगाड़ियों की सूची
 
1. गाड़ी संख्या 12227 मुम्बई सेन्ट्रल-इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस 21 मार्च से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12228 इंदौर-मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 23-29 मार्च तक निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12239 मुम्बई-जयपुर दुरंतो एक्सप्रेस 22-31 मार्च तक निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12240 जयपुर-मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 24 मार्च से 2 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 22209 मुम्बई-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 23-30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 22210 दिल्ली-मुम्बई दुरंतो एक्सप्रेस 21-31 मार्च तक निरस्त रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 19317 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 24-31 मार्च तक निरस्त रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 19318 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस 25 मार्च से 1 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
अगला लेख
Corona Virus Live updates : आइसोलेशन वार्ड से भागा मरीज, दुबई से लौटा था पंजाब