1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. corona positive sonia gandhi admitted in hospital

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sonia
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसी के चलते उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।
 
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं तथा अन्य सभी लोगों का कोरोना पीड़ित श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
सोनिया गांधी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। दूसरी बार भी उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोरोना होने के कारण सोनिया गांधी 8 जून को पेश नहीं हो पाई थीं। अब उन्हें 23 जून की तारीख दी गई है। राहुल गांधी सोमवार को ईडी के समक्ष पेश होंगे।
अगला लेख
कश्मीर के पर्यटन पर असर डालने लगा है नूपुर शर्मा विवाद