सम्बंधित जानकारी
- लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 7,000 से ज्यादा मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 36,000 पार
- Coronavirus की उत्पत्ति के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं, WHO ने जारी की अध्ययन रिपोर्ट
- Corona की बढ़ती रफ्तार के बीच DGCA सख्त, मास्क ना लगाने पर प्लेन से उतारे जा सकते हैं पैसेंजर
- Corona के मामलों में उछाल के बाद फिर शुरू हो रही पाबंदियां, इस राज्य में मास्क हुआ अनिवार्य, CM ने मांगी रिपोर्ट
- Coronavirus : चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना मामलों में आई कमी, रेस्तरां फिर से खोले गए
खुशखबरी, अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रा पर नहीं होगी कोरोना जांच, अमेरिकी सरकार ने हटाई पाबंदी
वॉशिंगटन। अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने उस पाबंदी को हटा दिया है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रा करके अमेरिका पहुंचने वाले यात्रियों को उड़ान से एक दिन पहले कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच कराना जरूरी था।
प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनादेश रविवार की मध्यरात्रि को समाप्त हो रहा है और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों (सीएसडीएस) ने तय किया है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है।
औपचारिक घोषणा के पूर्वावलोकन के संबंध में नाम न छापने की शर्त पर शुक्रवार को एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी हर 90 दिनों में परीक्षण की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन करेगी।
अधिकारी ने कहा कि अगर समस्या बढ़ाने वाला कोविड-19 का कोई नया संस्करण सामने आता है, तो इस जांच को दोबारा बहाल किया जा सकता है।(भाषा)
