1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona infected more than 1.28 crore children in America

अमेरिका में 1.28 करोड़ से ज्यादा बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, 4 सप्ताह में 1.30 लाख से अधिक मामले हुए दर्ज

coronavirus
लॉस एंजिल्स। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड द चिल्ड्रंस हॉस्पिटल एसोसिएशन की हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड-19 महामारी के अमेरिका में असर शुरू होने के बाद से 1 करोड़ 28 लाख से अधिक बच्चे संक्रमित हुए।

 
रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 30 हजार से अधिक मामले पिछले 4 सप्ताहों में दर्ज किए गए हैं जबकि पिछले सितंबर के आखिरी सप्ताह में लगभग 78 लाख बच्चों में संक्रमण के अतिरिक्त मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में जितने लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए उनमें से 19 प्रतिशत बच्चे थे, 31 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में बच्चों में संक्रमण का प्रतिशत बढ़कर 16.6 प्रतिशत हो गया।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि इन आंकड़ों के मद्देनजर देश में कोरोना के नए वैरिएंट से हो रही बीमारी के घातक असर और लंबे समय तक प्रभावित करने की क्षमता का आकलन करने के लिए और अधिक संख्या में आयु आधारित आंकड़े एकत्र करने की दरकार है।

रिपोर्ट के अनुसार इस महामारी का बच्चों के स्वास्थ्य पर तुरंत क्या असर हो रहा है, इसकी जानकारी बेहद अहम है लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी बच्चों और युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालने वाले प्रभावों का पता लगाना है।
अगला लेख
दृष्टिबाधितों को सशक्त कर रहा है ‘दिव्य नयन’