dharma sangrah

इंदौर में Corona virus का कहर जारी, 149 नए मामले, प्रशासन-व्यापारी आमने-सामने

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (01:28 IST)
इंदौर। जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 149 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। एक मरीज की कोरोनावायरस से मौत हो गई। इस बीच प्रशासन के लेफ्ट-राइट दुकान खोलने के फॉर्मूले के विरोध में मध्यक्षेत्र के व्यापारी सामने आ गए। व्यापारियों ने सोमवार से दुकानें खोलने का ऐलान कर दिया।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार 1603 सेंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें 149 पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को कोरोनावायरस से एक मरीज की मौत हो गई। अब तक कोरोना से 304 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6858 हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर 57 मरीजों को कोरोनावायरस से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

प्रशासन के लेफ्ट-राइट दुकानें खोलने के फैसले का मध्यक्षेत्र के व्यापारियों ने विरोध करते हुए सोमवार से दोनों ओर की दुकानें खोलने का ऐलान कर दिया। सीतलामाता बाजार, शक्कर बाजार, सांठा बाजार, मारोठिया बाजार, बोहरा बाजार, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, पिपली बाजार, बर्तन बाजार, नलिया बाखल, इतवारिया बाजार एवं मल्हारगंज के व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है। सभी व्यापारियों ने लामबंद होकर कहा कि इस फैसले के खिलाफ सोमवार को दुकानें खोली जाएंगी, चाहे उन्हें गिरफ्तार क्यों न कर लिया जाए।

व्यापारियों का कहना था कि आगामी दिनों में बड़े त्योहार आने वाले हैं। इसमें उनका सालभर का व्यापार हो जाता है, ऐसे में प्रशासन को दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए।

व्यापारियों का कहना था कि कुछ क्षेत्रों में तो पूरी तरह संक्रमण दिखाई देने के बाद भी उनके चारों ओर के बाजार सोमवार से पूरी तरह से खोले जा रहे हैं। ऐसे में मध्यक्षेत्र के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन कुछ गाइडलाइन और समझाइश देकर बाजार खोलने की अनुमति देता है तो वे उसका पूरी तरह पालन करेंगे।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख