1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. corona cases increased in singapore, mask returns

सिंगापुर में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 7 दिन में 56,000 मामले

Corona
Singapore Corona news : सिंगापुर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की अपील की है।
 
स्वास्थास्थ मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 3 से 7 दिसंबर तक कोविड​​-19 के मामले बढ़कर 56,043 हो गए, जो पिछले सप्ताह 32,035 थे, इस प्रकार से संक्रमण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े हैं।
 
चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने वालों की औसत दैनिक संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई। गहन देखभाल इकाई में औसत दैनिक मामले चार से बढ़कर नौ हो गए हैं। संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है।
 
मंत्रालय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और लोगों के संपर्क में नहीं आएं।
 
साथ ही यात्रा कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर मास्क लगाने, यात्रा बीमा कराने और उन स्थानों पर आने जाने से बचने की अपील की गई है जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो।
 
इधर भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के 312 नए मामले सामने आए, इनमें से 280 सिर्फ केरल के हैं। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
Parliament security breach : क्या था ललित झा का प्लान, दिल्ली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा