1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. मराठवाड़ा में फूटा कोरोना बम, 1111 नए मामले व 10 लोगों की मौत

Corona virus | मराठवाड़ा में फूटा कोरोना बम, 1111 नए मामले व 10 लोगों की मौत

Coronavirus
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 1,111 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मराठवाड़ा क्षेत्र में हाल के समय में कोरोनावायरस के फिर से बढ़ते मामलों के बीच 1 दिन में आने वाला यह सबसे अधिक मामला है।
सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र की गई जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के 8 जिलों में से औरंगाबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां संक्रमण के 459 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद परभणी में 47 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई।
नांदेड़ में 88 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई। लातूर में 108 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। हिंगोली में 46 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। बीड़ में 95 और उस्मानाबाद में 26 नए मामले सामने आए हैं। (वार्ता)
अगला लेख
मंगल पर नासा के रोवर ने पहली बार 21 फुट की दूरी तय की