सम्बंधित जानकारी
- प्लाज्मा क्या है? कौन और कब कर सकता है डोनेट, प्लाज्मा के बारे में जानिए सबकुछ
- तीन देशों के ‘वैरिएंट’ से मिलकर बना है भारत में फैल रहा ‘डबल म्यूटेंट’ वायरस
- मंत्री गोपाल भार्गव को डॉक्टर की तलाश,निकाली वैंकेसी,2 लाख की सैलरी और लग्जरी गाड़ी की सुविधा
- अगर ऑक्सीजन की कमी से परेशान है होम आइसोलेट कोरोना मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी प्रोनिंग की सलाह
- CoronaVirus India Update : देश में कोरोना से स्थिति भयावह, 24 घंटे में 3,32,730 नए मामले, 2,263 की मौत
पीएम मोदी से बोले केजरीवाल, ऑक्सीजन की कमी से हो सकती है बहुत बड़ी त्रासदी, राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता
नई दिल्ली। कोविड-19 के हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने से बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है, इस हालात से निबटने के लिए राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग बहुत अधिक पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वह मुख्यमंत्रियों को निर्देश दें ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन टैंकरों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने का अनुरोध करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र को सेना के जरिए सभी ऑक्सीजन संयंत्रों को अपने अधीन लेना चाहिए और ऑक्सीजन के हर ट्रक के साथ सेना का वाहन चलना चाहिए।
राज्य और केंद्र सरकार को अलग-अलग कीमतों पर टीके मिलने के विषय को बैठक में उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकारों को कोविड-19 के टीके केंद्र सरकार के समान कीमतों पर ही मिलने चाहिए।
