1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Chinese company 7 employee Coronavirus Positive in Maharashtra

महाराष्ट्र में चीनी कंपनी के 7 कर्मचारी Coronavirus से संक्रमित

Maharashtra
पुणे। महाराष्ट्र के चाकन नगर में स्थित एक चीनी कंपनी के 7 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में चीन का एक नागरिक भी शामिल है।
 
खेड तहसील के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलीराम गडावे ने बताया कि मामलों का पता चलने के बाद चीन के 9 नागरिकों समेत 130 कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि ये चीन की एक कंपनी के कर्मचारी हैं। यह कंपनी मशीनरी और खनन उपकरण बनाती हैं और चाकन में इसकी एक इकाई है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हमने उसके करीब से संपर्क में आए लोगों का पता लगाया और उनकी जांच की। इसके बाद एक चीनी नागरिक समेत 6 व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
 
अधिकारी ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी के चीनी अधिकारी लॉकडाउन लगने से पहले चाकन संयंत्र आए थे और फिर यहीं फंस गए थे। (भाषा)
अगला लेख
रेलवे ने चीनी कंपनी का 470 करोड़ रुपए का ठेका किया रद्द