सम्बंधित जानकारी
- देश में कोरोना के रिकॉर्ड 1.07 लाख से अधिक नए मामले सामने आए, 3 राज्यों ने बढ़ाई चिंता
- Maharashtra Coronavirus update: महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए केस, 297 लोगों की मौत
- कोरोना से जूझ रहे भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में शनिवार का भी लग सकता है लॉकडाउन, बोले शिवराज, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लें फैसला
- BMC ने जारी की एसओपी, 5 से अधिक संक्रमित मरीजों वाले भवनों को करेंगे सील
- Covid 19 India News: कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, अगले 4 हफ्ते रहेंगे काफी भयावह, लापरवाही पड़ेगी भारी
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, पहली बार 1 ही दिन में मिले 9,921 संक्रमित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 9,921 नए मामले सामने आए।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के 9,921 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,86,269 हो गई। राज्य में पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
मंगलवार को 65 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 53 और मरीजों की मौत हो गई है।
