सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी, शीतलहर हुई तेज
- Weather update : उत्तरप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, 28 लोगों की मौत
- India vs South Africa : कोरोना वायरस और बारिश का असर धर्मशाला वनडे के टिकटों की बिक्री पर
- Weather Update : मार्च में बिगड़ा मौसम का मिजाज, मैदानी राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर हो रही है बर्फबारी
- उप्र में बेमौसम बारिश किसानों के लिए बनी मुसीबत, आलू-सरसों की फसलों को पहुंचा नुकसान
DelhiRains | Corona virus के खौफ के बीच मौसम में बदलाव, दिल्ली में बारिश के साथ गिरे ओले
नई दिल्ली। एक तरफ कोरोना वायरस (Corona virus) को लेकर देशभर में खौफ का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ मार्च में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। दिल्ली में भारी बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर रहे हैं।
इससे दिल्ली-एनसीआर का मौसम एकदम बदल गया है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बादल छा रहे थे, उससे पहले हल्की बारिश भी हुई थी।
बारिश के बाद हुए जलजमाव के कारण पूरे शहर में ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस प्रभावित क्षेत्रों के बारे में अपडेट पोस्ट करती रही।
नोएडा में भी भारी बारिश देखी गई। लोगों ने बारिश और ओलों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
फोटो सौजन्य : टि्वटर
फोटो सौजन्य : टि्वटर
