बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. coronavirus
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (22:20 IST)

Corona: फ्लोरिडा के अस्पतालों में भर्ती होने का टूटा रिकॉर्ड, 1 दिन में भर्ती हुए सबसे ज्यादा मरीज

Corona: फ्लोरिडा में अस्पतालों में भर्ती होने का टूटा रिकॉर्ड, 1 दिन में भर्ती हुए सबसे ज्यादा मरीज | coronavirus
फोर्ट लॉडरहेल। अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्रालय व मानव सेवा द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फ्लोरिडा में 1 दिन में 11,515 कोविड-19 रोगी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। आंकड़ों के अनुसार इनमें से 2,400 रोगी आईसीयू बिस्तरों पर हैं। 1 दिन पहले 10,389 कोविड रोगी अस्पताल में भर्ती हुए थे।

 
फ्लोरिडा में कोविड-19 रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने के मामलों ने 1 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल 23 जुलाई को राज्य में 1 दिन में सबसे अधिक 10,170 रोगी भर्ती हुए थे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पति को वर्दी पहनाकर बना दिया ‘आइपीएस’, शि‍कायत के बाद फंस गईं एसडीपीओ ‘पत्‍नी’