सम्बंधित जानकारी
- केरल में ‘कोरोना टेंशन’, पॉजिटिविटी रेट 11.87 प्रतिशत, 24 घंटे में 23 हजार 676 नए मामले, 148 मौतें
- 18 जिलों में बढ़ रहे हैं Corona केस, खत्म नहीं हुई दूसरी लहर
- ओडिशा में Covid 19 के 1129 नए मामले, 69 मरीजों की मौत
- CoronaVirus India Update : कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में मिले 30,549 नए संक्रमित, 38,887 रिकवर
- Covid-19 के टीके से बचे हुए लोग कैसे करें तीसरी लहर से खुद का बचाव
महाराष्ट्र में Coronavirus के 6,005 नए मामले, 177 की मौत, 74,318 मरीज इलाजरत | coronavirus
प्रमुख बिंदु
- महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 6005 नए मामले
- 74,318 मरीज इलाजरत
- 177 मरीजों की मौत
विभाग ने एक बयान में बताया कि मुंबई में 291 नए मामले मिले और 3 संक्रमितों की मौत हुई है। विभाग के मुताबिक राज्य की राजधानी में कुल मामले 7,35,657 हो गए हैं और मृतक संख्या 15,911 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में 844 नए मामले मिले और 21 संक्रमितों की जान गई है जिसके बाद कुल मामले 16,43,067 और मृतक संख्या 34,401 हो गई है, वहीं नासिक मंडल में 841 नए मामले आए हैं जिनसे से 717 अहमदनगर जिले में मिले हैं।
पुणे मंडल में 2,245 मरीज मिले हैं जिनमें से 690 पुणे में, 595 सतारा और 544 सोलापुर जिलों में मिले हैं। कोल्हापुर मंडल में 1,747 नए संक्रमित मिले हैं जिनमें से 777 सांगली जिले के ग्रामीण हिस्सों में मिले हैं। औरंगाबाद मंडल में 62, लातूर मंडल में 214, अकोला मंडल में 32 और नागपुर मंडल में 20 नए मामले मिले हैं। विभाग ने बताया कि जलगांव और परभणी शहरों के साथ-साथ नंदुरबार, हिंगोली, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों ने मंगलवार को कोविड-19 का 1 भी मामला दर्ज नहीं किया गया।(भाषा)
