1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Bars and nightclubs closed again in South Korean province

दक्षिण कोरियाई प्रांत में फिर से बंद किए गए बार और नाइटक्लब

Covid-19
सियोल। दक्षिण कोरिया में सियोल से लगे ग्योंग्गी प्रांत के गवर्नर ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से वृद्धि होने के बाद नाइटक्लब, बार जैसे अन्य भीड़भाड़ वाले मनोरंजन केंद्रों को 2 सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
 
ग्योंग्गी प्रांत के गवर्नर ली जे म्यूंग ने रविवार को यह आदेश दिया जबकि पिछले कई दिनों में राजधानी में संक्रमण के दर्जनों नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को सियोल में 2,100 से अधिक नाइटक्लब, डिस्को और बार बंद कर दिए गए थे।
 
बीते रविवार को दक्षिण कोरिया में 24 घंटों के भीतर संक्रमण के 34 मामले सामने आए थे। पहली बार देश में संक्रमण के मामलों की दैनिक वृद्धि 30 से अधिक हुई थी।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक 34 में से 24 लोग सियोल के इतिवों में क्लब और बार में गए थे या फिर वहां जाने वाले लोगों के संपर्क में आए थे। इतिवों के क्लबों से जुड़े नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि होने का खतरा बढ़ गया है।
अगला लेख
कर्नाटक में एक दिन में Corona के सबसे अधिक 53 नए मामले