सम्बंधित जानकारी
- Covid 19 के मद्देनजर ऑस्ट्रिया ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध
- हल्के लक्षणों वाले मरीजों का शरीर हमेशा कोरोनावायरस से लड़ता रहेगा: अध्ययन
- कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर को बताया चीन की साजिश, कांग्रेस ने कहा- सरकार की नाकामी
- CBSE Board Exams 2021 : 12वीं परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर 300 छात्रों ने CJI को लिखा पत्र
- देश को मिलेगी सिंगल डोज वैक्सीन, भारत को 5 करोड़ डोज देगी फाइजर
Hospital | कोरोना मरीजों के उपचार के लिए औरंगाबाद अस्पताल को मिली मंजूरी रद्द, जानिए क्यों
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने एक अस्पताल को कोविड-19 केंद्र के तौर पर सेवाएं देने के लिए दी गई अनुमति, मरीजों से अत्यधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतों के मद्देनजर रद्द कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बालुज इलाके के बजाज नगर में स्थित 'ममता मेमोरियल अस्पताल' से कहा गया है कि वह किसी नए कोविड-19 मरीज को भर्ती नहीं करे और पहले से भर्ती मरीजों को उपचार पूरा होने के बाद छुट्टी दे दी जाए।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को कई शिकायतें मिली थीं जिनमें आरोप लगाया गया था कि अस्पताल किसानों और गरीब लोगों से अत्यधिक शुल्क वसूल रहा है। अधिकारी ने बताया कि चव्हाण ने इन शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की और उसकी रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अस्पताल को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए दी गई मंजूरी रद्द कर दी। (भाषा)
