सम्बंधित जानकारी
- कोरोना पॉजिटिव निकले श्रीलंकाई कोच मिकी ऑर्थर और बल्लेबाज थिरिमने
- Covid 19 in India: कोरोना के 12899 नए मामले, 1 करोड़ से अधिक संक्रमणमुक्त
- ऑस्ट्रेलियाई ओपन से जुड़ा कर्मचारी निकल कोरोना संक्रमित, अभ्यास टूर्नामेंटों के मैच रोके गए
- नरेन्द्र मोदी का केविन पीटरसन को जवाब, भारत के लिए आपका प्यार देखकर अच्छा लगा
- COVID-19 : वैज्ञानिकों ने की एंटीवायरल दवा की खोज, Corona के उपचार में होगी प्रभावी
Coronavirus | छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद बचाव के उपायों में ढील नहीं देने की अपील
बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तटीय शहर मंगलुरु के निकट एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले केरल के 49 छात्रों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों से बचाव के उपायों में ढील नहीं देने की अपील की है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर के़. ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मंगलुरु के निकट उल्लाल के एक नर्सिंग कॉलेज के 49 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि की खबर यह याद दिलाती है कि कोविड-19 वायरस के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कोविड का खतरा अब भी है, कृपया जरूरी एहतियात बरतते रहिए।
अधिकारियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले के आलिया नर्सिंग संस्थान को बुधवार को बंद कर दिया। दक्षिण कन्नड़ जिले के नोडल अधिकारी डॉ. एच. अशोक ने बताया कि छात्रों और कर्मचारियों के 104 नमूनों में से नर्सिंग के 49 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और ये सब लोग 1 माह की छुट्टी के बाद परीक्षाओं के लिए लौटे थे। कॉलेज परिसर को 19 फरवरी तक के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। राज्य में बुधवार को संक्रमण के 426 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 9,40,596 हो गए। (भाषा)
