गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Maharashtra: शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (12:29 IST)

Maharashtra: शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

corona virus | Maharashtra: शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज
ठाणे। कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर लागू प्रतिबंधों के बीच ठाणे के कल्याण में एक विवाह में करीब 700 लोग शामिल हुए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। निकाय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि यह कार्यक्रम 10 मार्च को हुआ था।
बयान में कहा गया कि कल्याण (पूर्वी) में एक शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की सूचना पर निकाय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां 700 लोगों को पाया। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत है।
 
बयान में कहा गया है निकाय अधिकारियों ने समारोह में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी पाया। विवाह में शामिल लोग मास्क लगाने और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बयान के अनुसार आयोजकों राजेश महात्रे और महेश राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निकाय ने यह भी बताया कि पिछले 10 दिनों में कोरोनावायरस नियमों के उल्लंघन पर 1,131 लोगों से 5,64,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
प्‍यार का ‘बदला’: 137 किलो की थी गर्लफ्रेंड, ब्‍वॉयफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड ने ऐसा ‘बदला’ लिया कि वो ‘मिसाल’ हो गई!