सम्बंधित जानकारी
- लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 बाधित, 10 अंतरिक्ष अभियानों पर पड़ा असर
- कोविड-19 : भारत में एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामले, मुंबई से आगे निकली दिल्ली
- Coronavirus के आगे लाचार अमेरिका, 2 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचे संक्रमित मामले
- कोरोना के कहर के कारण पश्चिम बंगाल ने Lockdown 31 जुलाई तक बढ़ाया
- दिल्ली में Coronavirus पर काम कर रहे 2 मॉडल, एक केजरीवाल और दूसरा शाह : मनीष सिसोदिया
मुंबई के मलाड में 70 कोरोना संक्रमित लापता, BMC ने पुलिस से मांगी मदद
मुंबई। बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) के पी नॉर्थ ब्लॉक से करीब 70 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज लापता हो गए हैं और इनमें से कुछ का पता पुलिस की मदद से लगाया गया है।
बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने मलाड उपनगर के पी-नार्थ ब्लॉक से लापता करीब 70 कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है। मुंबई पुलिस की मदद से हम इन मरीजों में से कुछ का पता लगा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि इन मरीजों ने जांच के लिए नमूना दिया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएसमी अधिकारी जब उनकी जानकारी लेने गए, तो उनका पता नहीं चला।
बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि कुछ मरीजों ने यह तो गलत या अधूरा पता दिया जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो रहा है। कुछ मामलों में मरीजों के घर पर ताला लगा मिला, जबकि कुछ ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपना फोन बंद कर लिया। कुछ मरीज गत 2-3 महीने से लापता हैं।
सूत्रों ने बताया कि ये मरीज दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं, इसलिए बीएमसी ने उनका पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस लापता मरीजों के फोन कॉल रिकॉर्ड से उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
