सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में Coronavirus पर काम कर रहे 2 मॉडल, एक केजरीवाल और दूसरा शाह : मनीष सिसोदिया
- पतंजलि आयुर्वेद ने Coronil की रिपोर्ट आयुष मंत्रालय को सौंपी, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का बड़ा बयान
- Coronavirus की दवा लॉन्च करने पर बाबा रामदेव के खिलाफ केस, 30 जून को सुनवाई
- ICMR ने दी एंटीजन टेस्ट को हरी झंडी, सिर्फ 30 मिनट में मिलेगी कोरोना रिपोर्ट
- तोड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तो बज उठेगा अलार्म, इंदौर एयरपोर्ट पर लगी मशीन
कोरोना के कहर के कारण पश्चिम बंगाल ने Lockdown 31 जुलाई तक बढ़ाया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा बुधवार को की ताकि कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पश्चिम बंगाल में फिलहाल जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था।
राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए।
उल्लेखनीय है कि पश्मिम बंगाल में कोरोना के कहर से अब तक 591 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को दुनिया के इस सबसे खतरनाक वायरस ने 11 और लोगों की जान ली, जबकि 445 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।
