सम्बंधित जानकारी
- Corona को लेकर देशभर के चिड़ियाघर हाईअलर्ट पर
- एंथम 'मुस्कुराएगा इंडिया' के लिए एकजुट हुई फिल्म इंडस्ट्री, इस दिन होगा रिलीज
- कोरोना की चपेट में सलमान खान की फिल्म, ईद पर रिलीज नहीं होगी राधे!
- Corona virus मामलों में मृत्यु दावों से मना नहीं कर सकती बीमा कंपनियां
- शाहरुख खान के दोस्त प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार का होगा टेस्ट
Corona virus: वड़ोदरा में 62 वर्षीय महिला की मौत, श्रीलंका की यात्रा से लौटी थी
अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
वडोदरा नगर निगम आयुक्त नलिन उपाध्याय ने बताया कि महिला ने श्रीलंका की यात्रा की थी और वहां से आने के बाद बीमार पड़ गई थी। महिला को 18 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती किया गया था और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
वह एक समूह के साथ श्रीलंका की यात्रा पर गई थीं। उपाध्याय ने कहा कि इसी समूह के वडोदरा के एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से 2 अप्रैल को हो गई। राज्य में अब तक अहमदाबाद के 5 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं सूरत, वडोदरा और भावनगर के 2-2लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पंचमहाल के 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
