1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 6 CISF personnel infected with Corona in Maharashtra

महाराष्ट्र में CISF के 6 जवान Corona से संक्रमित

Corona virus
मुंबई। महाराष्ट्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 6 जवानों के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान मुंबई के निकट खारघर में तैनात थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले सीआईएसएफ के पांच जवानों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पनवेल नगर निगम क्षेत्र में अभी तक ‘कोविड-19’ के संक्रमण के 14 मामले सामने आए हैं। खारघर, पनवेल नगर निगम क्षेत्र में आता है।
अगला लेख
Corona virus के इलाज में कारगर हो सकती है यह प्रायोगिक दवा