शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 50 million Corona virus tests in India so far
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (16:48 IST)

भारत में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा Coronavirus टेस्ट

भारत में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा Coronavirus टेस्ट - 50 million Corona virus tests in India so far
नई दिल्ली। COVID-19 in India : भारत में कोविड-19 (COVID-19)  के अब तक 5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। 1 जुलाई तक प्रति 10 लाख की आबादी पर 6396 नमूनों की जांच की जा रही थी, जबकि आज की तारीख में उतनी ही आबादी पर 36,703 नमूनों की जांच की जा रही है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तेज और व्यापक परीक्षण ने कोविड महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जनवरी में पुणे के विषाणु विज्ञान राष्ट्रीय संस्थान में केवल एक नमूने की जांच की जाती थी और अब तब 5,06,50,128 जांच की जा चुकी है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 10,98,621 नमूनों की जांच की गई।
 
मंत्रालय ने कहा कि औसत दैनिक जांच (सप्ताहवार) में लगातार वृद्धि हुई है। जुलाई के तीसरे सप्ताह (3,26,971) के मुकाबले सितंबर के पहले सप्ताह (10,46,470) में 3.2 गुना वृद्धि हुई है।
 
मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रति 10 लाख की आबादी पर प्रति दिन औसत जांच की संख्या 237 थी, जो सितंबर के पहले सप्ताह में बढ़कर 758 हो गई। देश में कुल 1668 प्रयोगशालांए हैं, जिनमें से 1035 सरकारी और 633 निजी प्रयोगशालाएं हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,809 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 42,80,422 हो गए। वहीं, 1,133 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चीन ने भारतीय विद्यार्थियों को लौटने संबंधी सूचना के लिए अपने चीनी कॉलेजों से संपर्क साधने को कहा