1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 454 new patients of Corona found in Indore

इंदौर में Corona के संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार के पार, कुल मौतें 600 के करीब

Indore news in hindi
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों को लेकर इंदौर (Indore news) के हालात भयावह हो गए हैं। रविवार 454 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार के पार चला गया है। 5 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की तादाद 597 पर पहुंच गई है। यह जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 3105 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2630 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 454 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हजार 382 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि रविवार को 1772 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 15 हजार 232 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 65782 है। 
 
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 113 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 21346 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 4439 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
French Open 2020 : राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल में, हालेप, बर्टेंस और ज्वेरेव बाहर