सम्बंधित जानकारी
- Coronavirus का इलाज, 103 रुपए में मिलेगी टैबलेट
- UP पुलिस की Helpline Number 112 में 6 लोग कोरोनावायरस संक्रमित
- जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस से 3 और मौतें, कुल संख्या 78 हुई
- कोरोनावायरस Live Updates: महाराष्ट्र में 3,827 नए मामले, 142 लोगों की मौत
- WHO को उम्मीद, 2020 के अंत तक उपलब्ध हो जाएंगे Corona वैक्सीन के हजारों डोज
इंदौर में शनिवार को Coronavirus के 41 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4329
इंदौर। शहर में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 41 नए मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4329 पर पहुंच गया। शनिवार देर रात जारी स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 1788 सैंपल की जांच की गई। शहर में कोरोनावायरस से अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा के अनुसार शनिवार को 17 लोगों को कोरोनावायरस से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3185 हो चुकी है।
डॉ. शर्मा के मुताबिक फिलहाल 947 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से शनिवार को 9 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4283 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इंदौर में अनलॉक-1 में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर कई छूटें दी गई हैं।
