सम्बंधित जानकारी
- 5 दिनों के संस्थागत क्वारंटाइन पर बोले Kejriwal, कैसे संभव होगा सुविधाएं जुटाना
- श्रीलंका में कोरोनावायरस संक्रमण का पहला केस मिलते ही लगा दिया था Lockdown
- मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने वाले भाजपा विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, साथी विधायकों में मचा हड़कंप
- कोरोनावायरस Live Updates: महाराष्ट्र में 3,827 नए मामले, 142 लोगों की मौत
- इंदौर में 1768 टेस्ट में से 1700 की Corona रिपोर्ट निगेटिव, 4 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 193
जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस से 3 और मौतें, कुल संख्या 78 हुई
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये मौत एसकेआईएमएस अस्पताल, चेस्ट डिजिजेज अस्पताल और एसएमएचएस अस्पताल में हुई हैं।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुजान के कोरोना मरीज की एसकेआईएमएस अस्पताल में शनिवार को सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि महिला को ट्यूमर की समस्या बताकर मंगलवार को एसएमएचएस अस्पताल से रेफर किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में, शहर के सफा कदल इलाके की 40 वर्षीय महिला की चेस्ट डिजिजेज अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पहले से दिल की बीमारी और मधुमेह से पीड़ित महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसको एसएमएचएस अस्पताल से 14 जून को रेफर किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के कोरोना से संक्रमित 80 साल के एक व्यक्ति की शुक्रवार की रात एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 78 हो गई है। (भाषा)
