सम्बंधित जानकारी
- चमगादड़ में मिला कोरोना जैसा खतरनाक वायरस, मानव जाति पर फिर मंडराया खतरा
- कोरोना से राहत भरी खबर, 118 दिन में सबसे कम नए मामले
- जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और गृहमंत्री हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन
- भारत में Corona के 4912 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 38 लोगों की मौत
- Corona संक्रमण से मस्तिष्कीय समस्याओं का बढ़ता है खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा...
भारत में Coronavirus संक्रमण के 4,272 नए मामले, मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ी
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 4,272 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,83,360 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,750 रह गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 27 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,611 पर पहुंच गई है। इन 27 मामलों में वे 16 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,750 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 4,40,13,999 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 218.17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
