1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 3427 new cases of covid 19 in Maharashtra

महाराष्ट्र में Covid 19 के 3427 नए मामले, 113 लोगों की मौत

Coronavirus
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,427 नए मामले सामने आए और 113 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,04,568 मामले हो गए हैं तथा संक्रमण के कारण 113 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 3,830 पर पहुंच गई है।
इसमें बताया गया कि 1,550 लोगों को स्वस्थ होने पर शनिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके साथ इस संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 49,346 हो गई है। राज्य में 51,392 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों का प्रतिशत 47.2 है तथा मृत्युदर 3.7 फीसदी है। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : मुंबई पुलिस के 1,233 कर्मी कोरोनावायरस से हुए ठीक