सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में एक और भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, अब तक 3 विधायक संक्रमण की चपेट में
- कोरोनावायरस Live Updates : इंदौर में आलू मंडी का व्यापारी निकला कोरोना पॉजिटिव
- इंदौर में Coronavirus के 49 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4664
- Coronavirus से जंग, बंगाल सरकार 'संदेश' से लोगों में बढ़ाएगी इम्युनिटी
- कोरोनावायरस live Updates : दुनियाभर में 1 करोड़ 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
Coronavirus | भारत में बढ़ा Coronavirus का प्रकोप, 19459 नए मामले, कुल 5,48,318 संक्रमित
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 19,459 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,48,318 हो गए हैं, वहीं 380 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 16,475 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह लगातार 6 ठा दिन है, जब कोरोनावायरस संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में 1 जून के बाद से 3,57,783 मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय द्वारा अद्यतन आकंड़ों के अनुसार अभी 2,10,120 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 3,21,722 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 1 मरीज देश से बाहर चला गया है। अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार अभी तक 58.67 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। (भाषा)
