1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 18,313 new cases of virus infection in India

Corona India Update: वायरस संक्रमण के 18,313 नए मामले, 57 और लोगों की मौत

coronavirus infection
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 18,313 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,38,764 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,45,026 हो गई है। बुधवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 57 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,110 हो गई।
 
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,45,026 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,486 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 4.31 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत है। देश में अभी तक 87.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है जिनमें से 4,25,337 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,32,67,571 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.79 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को बड़ा झटका, ED के अधिकार बरकरार, PMLA कानून में बदलाव सही