सम्बंधित जानकारी
- कोरोना काल में मदद के लिए फिर आगे आए रितिक रोशन, फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए मास्क किए डोनेट
- दूसरी लहर ने गैर-कोविड मरीजों का बुरा हाल किया: विशेषज्ञ
- Corona काल में SBI देगी कम दर पर लोन, इंश्योरेंस कंपनियां भी दे रही हैं 'कवच'
- स्कूल बंद होने से बच्चे कुंठित और परेशान, बोले शिवराज, ‘वेबदुनिया’ ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का उठाया था मुद्दा
- कोरोना की तीसरी लहर से मध्यप्रदेश को बचाने के लिए एक्शन में शिवराज,सीहोर में मंत्रियों के साथ मंथन
दिल्ली में Coronavirus के 131 नए मामले, 16 लोगों की मौत | coronavirus
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को 22 फरवरी के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 131 नए मामले सामने आए तथा 16 मरीजों की मौत हुई। यहां संक्रमण दर घटकर 0.22 फीसद रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में 22 फरवरी को संक्रमण के 128 मामले सामने आए थे।
संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या भी 5 अप्रैल के बाद सबसे कम है, तब कोविड-19 के कारण यहां 15 लोगों की मौत हुई थी। लगातार दो हफ्ते से संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम रहने के कारण रविवार को दिल्ली सरकार ने रेस्तरां और साप्ताहिक बाजारों पर 14 जून से आंशिक छूट देने की घोषणा की थी।(भाषा)
