1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. स्पेन में भारत में मिले कोरोनावायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आए

Corona virus | स्पेन में भारत में मिले कोरोनावायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आए

Coronavirus
मैड्रिड। स्पेन में भारत में पाए गए कोरोनावायरस के नए स्वरूप के 11 मामले सामने आए हैं। स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियास ने कहा है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को हाल के दिनों में 2 अलग-अलग मामलों का पता चला है।

 
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन और श्वसन संबंधी मशीनों समेत आवश्यक चिकित्सा सामग्री लेकर एक विमान कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत के लिए गुरुवार को रवाना होगा। स्पेन की सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में भारत की मदद के लिए 7 टन चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजने की पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी। (भाषा)
अगला लेख
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित