1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. यूपी के सिद्धार्थनगर में Corona वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

यूपी के सिद्धार्थनगर में Corona वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

Corona virus
सिद्धार्थनगर (यूपी)। सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 11 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 63 हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा राय ने बताया कि संक्रमित लोगों में से अधिकांश मुंबई से आए हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 63 है जिनमें से 19 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन संक्रमित लोगों के निवास और उसके आसपास के इलाकों को सील कर उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। (भाषा)
अगला लेख
Corona संक्रमण को रोकेंगे Apple और google के ये ऐप...