सम्बंधित जानकारी
- सावधान, मुंबई में तेजी से बढ़ रहा है Corona, क्या न्यूयॉर्क के रास्ते पर है देश की आर्थिक राजधानी...
- Corona Live Update : जौनपुर जिले में कोरोना के 16 नए मामले
- यात्री विमान सेवाएं बहाल होने से विमानन शेयरों में जोरदार तेजी
- क्या प्रवासी मजदूरों से राहुल गांधी की मुलाकात staged थी, गाड़ी से लाए गए थे सुखदेव विहार, जानिए पूरा सच...
दूल्हा-दुल्हन को नहीं मिली राज्य पार करने की अनुमति, सीमा पर ही पढ़ा गया निकाह
बिजनौर (उप्र)। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण को काबू करने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण जब दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे के राज्य जाने की अनुमति नहीं मिली, तो उन्होंने अपने-अपने राज्यों की सीमा पर ही निकाह कर एक-दूसरे को कबूल किया।
उत्तराखंड के टिहरी में कोठी कॉलोनी के मोहम्मद फैसल का निकाह उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नगीना की आयशा से बुधवार को होना तय हुआ था। आयशा के परिजन ने बताया कि बारात बुधवार को आनी थी, मगर लॉकडाउन के कारण दूल्हा पक्ष को उत्तर प्रदेश में आने की इजाजत नहीं मिल सकी।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष तय की गई तारीख पर ही निकाह करना चाहते थे, इसलिए प्रशासन से इजाजत लेकर दोनों राज्यों की सीमा पर निकाह पढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस भी मौजूद रही।(भाषा)
