सम्बंधित जानकारी
- ICMR का दावा, 15 अगस्त तक मिल सकता है कोरोनावायरस का वैक्सीन
- कोरोनावायरस Live Updates : अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 37 नए मामले
- राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 5 और लोगों की मौत, 123 नए मामले आए सामने
- भारत में Covid 19 का बढ़ा प्रकोप, 1 दिन में मिले 20903 नए मामले, कुल 6,25,544 संक्रमित
- Fact Check: क्या मोदी सरकार हर नागरिक को दे रही है 2000 रुपए का Lockdown Relief Fund, जानिए सच...
Coronavirus | बिजनौर में कोरोनावायरस के 10 नए मामले आए सामने, कुल 312 संक्रमित
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 10 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है और 220 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब 86 का इलाज चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय यादव के अनुसार शुक्रवार को कोरोनावायरस के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नमूनों की जांच रिपोर्ट में 10 लोगों को संक्रमण होने का पता चला है।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 312 संक्रमितों का पता चला है जिनमें 220 ठीक हो गए, 86 का इलाज चल रहा है और 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (भाषा)
