भारोत्तोलन में आया एक और मेडल, विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर
बर्मिंघम:भारत के शीर्ष भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को 11वां पदक दिलाते हुए 96 किग्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत जीता।
राष्ट्रमंडल खेल 2014 के रजत पदक विजेता विकास ने अपना कारनामा दोहराते हुए स्नैच में 155 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 191 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ 346 किग्रा की कुल लिफ्ट दर्ज की और दूसरा स्थान हासिल किया।
जब विकास क्लीन एंड जर्क राउंड में उतरे तो फिजी के टानियेला रानीबोंगी 343 किग्रा की कुल लिफ्ट के साथ उनसे आगे चल रहे थे, लेकिन विकास ने अपने दूसरे प्रयास में 191 किग्रा भार उठाकर उन्हें पछाड़ा और भारत के लिये चौथा रजत पदक सुनिश्चित किया। पंजाब के लुधियाना से आने वाले विकास राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेते हुए हर बार देश के लिये पदक लाये हैं।इस बीच, समोआ के ओपेलोगे ने स्वर्ण जीता जबकि फिजी के रानीबोंगी को कांस्य प्राप्त किया।(वार्ता)
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 के कांस्य पदक विजेता विकास स्नैच राउंड की समाप्ति के बाद 155 किग्रा की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ दूसरे स्थान पर थे जबकि समोआ के डॉन ओपेलोगे 171 किग्रा की राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड लिफ्ट के साथ पहले स्थान पर थे।Some Heavy Lifting.!
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 2, 2022
Team weightlifter Vikas Thakur bags the in the Mens 96 KG category.#EkIndiaTeamIndia #WeAreTeamIndia pic.twitter.com/77n4fGgavN