1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  4. Lawn Balls hands India a gold at the commonwealth games

Lawn Bowls में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर जीता गोल्ड मेडल (Video)

Lawn Bowls
भारतीय महिला 'फोर्स' लॉन बोल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मंगलवार को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया।

लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की फोर्स टीम दक्षिण अफ्रीका को 17-11 से मात दी। भारत ने इससे पहले इस प्रतियोगिता में एक भी पदक नहीं जीता था।
तीन एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर एंड के साथ भारत अपनी बढ़त में इजाफा करता गया। सात एंड के बाद भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली थी।

दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले चार राउंड में आठ पॉइंट लिये और 11वें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 10-8 की बढ़त बना ली। इससे पहले कि मैच हाथ से निकलता, भारतीय महिलाओं ने 12वें, 13वें और 14वें एंड में सात पॉइंट की विशाल छलांग लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 15-10 से पीछे छोड़ दिया।
15वें और आखिरी एंड में दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिये छह पॉइंट हासिल करने थे लेकिन ऐसा हो न सका और भारत ने अपने स्कोर में दो पॉइंट और जोड़ते हुए मैच 17-10 पर समाप्त किया।
अगला लेख
Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का एक और स्वर्ण, टेबल टेनिस में सिंगापुर को हराकर जीता गोल्ड