1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. CWG 2022 : Indian mens Table Tennis team win gold

Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का एक और स्वर्ण, टेबल टेनिस में सिंगापुर को हराकर जीता गोल्ड

Commonwealth Games
बर्मिंघम। भारत ने राष्ट्रमंडल (Commonwealth Games) खेलों में एक और इतिहास रचा। राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को फाइनल मैच में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले भारतीय महिला 'फोर्स' लॉन बोल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मंगलवार को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया।

गत चैम्पियन भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
 
हरमीत देसाई और जी साथियान की जोड़ी ने योन इजाक क्वेक और यू इन कोएन पांग की जोड़ी को  13-11, 11-7, 11-5 से शिकस्त देकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
 
लेकिन दिग्गज शरत कमल अपने लय को जारी नहीं रख सके। सेमीफाइनल में नाइजीरिया के विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी अरूणा कादरी को हराने वाले शरत पुरुष एकल के पहले मैच में झे यू क्लारेंस चीयू हार गए। सिंगापुर के खिलाड़ी ने उन्हें 11-7, 12-14, 11-3, 11-9  से हराया।
 
विश्व रैंकिंग में 35 वें स्थान पर काबिज जी साथियान ने इसके बाद  पांग को 12-10, 7-11 , 11-7, 11-4 से हराकर मुकाबले में भारत की वापसी कराई। हरमीत देसाई ने इसके बाद तीसरे एकल मुकाबले में  चीयू को 11-8, 11-5, 11-6 से हराकर शरत की हार का बदला लेने के साथ भारत को मुकाबले में स्वर्ण पदक दिला दी।
अगला लेख
Lawn Bowls में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर जीता गोल्ड मेडल (Video)