1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  4. Gururaja Poojary makes it second medal for India in commonwealth games

गुरुराजा ने कांस्य जीतकर भारत को Commonwealth Games में दिलाया दूसरा पदक

Commonwealth Games
बर्मिंघम:भारत के गुरुराजा पुजारी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में देश को दूसरा पदक दिलाते हुए शनिवार को 61 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक हासिल किया।

गोल्डकोस्ट 2018 के रजत पदक विजेता गुरुराजा ने स्नैच में 118 किग्रा उठाने के बाद क्लीन एंड जर्क में अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 151 किग्रा के निशान को छुआ और उनका कुल स्कोर 269 किग्रा रहा।
भारतीय भारोत्तोलक अपने दूसरे प्रयास में 148 किग्रा उठाकर कनाडा के यूरी सिमार्ड (कुल 268) से पीछे चल रहे थे, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 151 किग्रा भार उठाकर भारत के लिये दूसरा पदक पक्का किया।
मलेशिया के अज़निल बिन बिदिन मोहम्मद ने कुल 285 किग्रा वज़न उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। क्लीन एंड जर्क में 158 किलो की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट करने वाले अज़निल ने स्नैच राउंड में 127 किलो की लिफ्ट के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। पापुआ न्यू गिनिया के मोरेया बारू ने 273 किलो के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।(वार्ता)
अगला लेख
पान की दुकान से बर्मिंघम में रजत पदक तक, जुझारूपन की मिसाल हैं संकेत सरगर