1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  4. Bronze Medalist Divya and Mohit pins down opponents at the earliest

दिव्या ने 26 सेकेंड तो मोहित ने 1.30 मिनट में कांस्य लिया कब्जे में

Commonwealth Games
बर्मिंघम: भारत की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को मात दी।

दिव्या ने कांस्य पदक मैच में टाइगर लिली को हराने के लिये सिर्फ 26 सेकंड का समय लिया। दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 60 पदक जीत चुकी दिव्या ने मैच शुरू होते ही टाइगर लिली को अपनी गिरफ्त में कस लिया और उन्हें चित्त (विन बाई फॉल) करके मुकाबला जीता।
मोहित ग्रेवाल ने 125 किग्रा के कांस्य पदक मैच में जमैका के आरोन जॉनसन को कुछ इस ही तरह चित्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया।मोहित को मैच जीतने में करीब 1.30 मिनट लगे। उन्होंने इस दौरान अपने प्रतिद्वंदी को लगभग दो बार खेल के क्षेत्र से ढकेला।

भारत बर्मिंघम 2022 में अब तक 25 पदक जीत चुका है, जिसमें से छह पदक कुश्ती से आये हैं। साथ ही भारत नौ स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है।
अगला लेख
Commonwealth Games की गत विजेता मनिका बत्रा को एकल क्वार्टर में मिली करारी हार