सम्बंधित जानकारी
- पान की दुकान से बर्मिंघम में रजत पदक तक, जुझारूपन की मिसाल हैं संकेत सरगर
- गुरुराजा ने कांस्य जीतकर भारत को Commonwealth Games में दिलाया दूसरा पदक
- पाकिस्तान के बाद श्रीलंका का भी सूपड़ा साफ किया भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने
- Commonwealth Games में खुला भारत का खाता, भारोत्तोलन में संकेत सरगर ने जीता रजत
- भारतीय दल की सबसे छोटी खिलाड़ी, 14 वर्षीय स्कवैश खिलाड़ी अनहत सिंह ने जीता पहला मैच (Video)
बिंदियारानी ने जीता रजत, भारोत्तोलन में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी
बर्मिंघम। भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई।
मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद 23 वर्षीय बिंदियारानी ने स्नैच वर्ग में 86 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाकर इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी। मुर्मू ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और खेल का स्तर बढ़ाने के लिए जोश के साथ प्रदर्शन किया। हर भारतीय को आपकी सफलता से खुशी मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रमंडल खेल, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनके दृढ़ता का प्रदर्शन है और इससे प्रत्येक भारतीय को बहुत प्रसन्न है। मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
Congratulations to Bindyarani Devi for winning a Silver medal at CWG, Birmingham. This accomplishment is a manifestation of her tenacity and it has made every Indian very happy. I wish her the very best for her future endeavours. pic.twitter.com/4Z3cgVYZvv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2022
नाइजीरिया की अदिजत अदेनाइके ओलारिनोये ने 203 (92 किलोग्राम एवं 111 किलोग्राम) किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच और कुल वजन के मामले में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो ने 198 किलोग्राम (89 और 109 किलोग्राम) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
बिंदियारानी ने कहा, 'यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है और मैं रजत पदक जीतकर एवं खेलों में रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हूं।'
चानू की तरह बिंदियारानी भी मणिपुर की रहने वाली है। बिंदियारानी के पिता एक किसान हैं और उनकी एक किराने की दुकान भी है। उन्होंने 2019 में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था और 2021 में रजत पदक अपने नाम किया।
